ओशो : हंसने को ध्यान बनाओ
हंसने को ध्यान बनाओ हंसना कुछ उर्जा तुम्हारे अंतकेन्द्र से परिधि पर ले आती है। उर्जा हंसने के पीछे छाया की भांति बहने लगती है। तुमने कभी इस पर ध्यान दिया? जब तुम वास्तव में हंसते हो, तो उन थोड़े से क्षणों के लिए तुम एक गहन ध्यानपूर्ण अवस्था में होते हो। विचार प्रक्रिया रूक जाती है। हंसने के साथ-साथ विचार करना असंभव है। वे दोनों बातें बिलकुल विपरीत हैं : या तो तुम हंस सकते हो, या विचार ही कर सकते हो। यदि तुम वास्तव में हंसो तो विचार रूक जाता है। यदि तुम अभी भी विचार कर रहे हो तो तुम्हारा हंसना थोथा और कमजोर होगा। वह हंसी अपंग होगी। जब तुम वास्तव में हंसते हो, तो अचानक मन विलीन हो जाता है। जहां तक मैं जानता हूं, नाचना और हंसना सर्वोत्तम, स्वाभाविक व सुगम द्वार हैं। यदि सच में ही तुम नाचो, तो सोच - विचार रूक जाता है। तुम नाचते जाते हो, घूमते जाते हो और एक भंवर बन जाते हो —सब सीमाएं, सब विभाजन समाप्त हो जाते हैं। तुम्हें इतना भी पता नहीं रहता कि कहां तुम्हारा शरीर समाप्त होता है और अस्तित्व शुरू हो जाता है। तुम अस्तित्व में पिघल जाते हो और अस्तित्व तुममे पिघल आता है, सीमाएं एक - दूसरे में ...